Site icon कारोबार संवाद

दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाएंगी रेखा गुप्ता! जैन आचार्य लोकेश जी ने दिया आशीर्वाद

IMG-20250220-WA0022.jpg

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025: दिल्ली को मिलेगी नई पहचान! जैन आचार्य लोकेश जी ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिया आशीर्वाद, कहा- दिल्ली में अब विकास और सामाजिक सौहार्द का नया युग शुरू होगा। रामलीला मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता और धर्मगुरु हुए शामिल!

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद लेते हुए कहा- ‘अब दिल्ली को बनाएंगे विश्वस्तरीय राजधानी!’ उन्होंने समाज के सभी वर्गों को विकास का भरोसा दिया।

जैन आचार्य लोकेश जी ने कहा- ‘रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का कायाकल्प तय!’ उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही यमुना स्वच्छ होगी, दिल्लीवासियों को बेहतरीन सुविधाएँ मिलेंगी और राजधानी का गौरव बढ़ेगा।

इस ऐतिहासिक मौके पर स्वामी मंडलेश्वर बालकनाद गिरी, महामण्डलेश्वर श्री नवल किशोर दास जी महाराज, सुधांशु जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री कृष्ण शाह विद्यार्थी, सिख धर्म से बाबा अमरीक सिंह, बौद्ध धर्म से राहुल बौद्धि और ईसाई धर्म से बिशप इवानियोस बिलीवर्स भी मौजूद रहे।

दिल्ली की राजनीति में भूचाल! क्या वाकई रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को मिलेगी नई पहचान? जनता की निगाहें अब उनकी पहली बड़ी घोषणा पर टिकीं!

Exit mobile version