Site icon कारोबार संवाद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 की उम्र में निधन, देश में शोक की लहर!

MQZiyx7C0VHufFuYHAfKVhay7QZIIBFpXYKZ2qS9.jpg

Manmohan Singh passes away : नई दिल्ली से एक बड़ी और दुखद खबर आई है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी सादगी, विद्वता और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 26 सितंबर 1932 को जन्मे मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। 1991 में वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने जो आर्थिक सुधार किए, वह आज भी भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने जताया शोक
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने हमारे देश को जो दिशा दी, उसके लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

देश को दी नई दिशा
2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार और आधार जैसी योजनाओं को शुरू किया। उनकी नीतियों ने करोड़ों भारतीयों की जिंदगी को बेहतर बनाया।

उनके निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर कोई गमगीन है। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है।

देश ने खोया एक महान नेता
डॉ. मनमोहन सिंह का जाना सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी और निष्ठा को हर कोई सलाम करता है।

उनकी याद में आज पूरा देश सिर झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। डॉ. सिंह का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

Exit mobile version